Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

तमिलनाडु के दर्शनीय स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कर लौटा नवलगढ़ स्काउटर दल




नवलगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वावधान में इस वर्ष कार्यकारिणी के प्रस्तावानुसार एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत स्काउटर पदाधिकारियों का दल तमिलनाडु राज्य के प्राकृतिक व दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कर रविवार को नवलगढ़ लौट आया।


भ्रमण दल ने कोयंबटूर से यात्रा की शुरुआत कर कुन्नूर और ऊटी क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इनमें ऊटी लेक, बोट हाउस, थ्रेड गार्डन, गवर्नमेंट बोटनिकल गार्डन, टी गार्डन, वैली व्यू, वेलिंगटन जिमखाना, कन्नूर जिम्स पार्क, लेम्स रॉक, डॉल्फिन नोज, डोडा बेटा पिक, थंडरबर्ड आदि प्रमुख स्थल शामिल रहे। दल ने इन स्थलों के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और स्थानीय संस्कृति का गहन अध्ययन किया।


इस शैक्षिक भ्रमण दल में जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, नवलगढ़ संघ के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, सचिव अर्जुन सिंह सांखनीया, स्काउटर रूक्मानंद खत्री, फूल सिंह भास्कर, वरिष्ठ स्काउटर नाहर सिंह गिल, भंवर सिंह शेखावत तथा दल प्रभारी रेलवे स्काउट ट्रेनर ओमप्रकाश आर्य शामिल रहे।


भ्रमण से लौटे स्काउटरों ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया और कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से न केवल नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने का भी अवसर मिलता है।