Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विद्यार्थी अभिनंदन समारोह, बोर्ड परीक्षा एवं गृह परीक्षा में अव्वल रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल भेंट कर किया सम्मानित



नवलगढ़ कोठी रोड स्थित विश्व भारती शिक्षण संस्थान का विद्यार्थी अभिनंदन समारोह नीलकंठ रिसोर्ट में आयोजित किया गया समारोह  में सत्र 2025 26 में बोर्ड परीक्षा में जीनल ने 90.83% देवेंद्र 86.17% दिव्या कुमावत 83.50% आरोही82.50%कोमल74%

राज चेजरा 73.67% हासिल किया इस प्रकार कल 19 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम में प्रथम श्रेणी प्राप्त की आठवीं बोर्ड परीक्षा में कल सभी 31 विद्यार्थियों ने A व B ग्रेड हासिल की पांचवीं बोर्ड परीक्षा में सभी 27 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया विद्यार्थी सम्मान समारोह के दौरान कक्षा 10 में 80% से अधिक आठवीं व पांचवीं में A ग्रेड प्राप्त करने वाले तथा गृह परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने वाले कुल 36 विद्यार्थियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


   संस्था संचालक अनिल शर्मा ने कहा कि 90% से अधिक वी बोर्ड परीक्षा में ए ग्रेड हसील करने वाले होनहारों को विद्यालय में निशुल्क बढ़ाया जाएगा संस्था ने अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं सत्र पर्यन्त आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी निबंध कविता लेखन भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है  जिसके लिए हम सदैव तत्पर हैं आगामी सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में अवर रहने पर लैपटॉप स्कूटी व नगद राशि विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।

संस्था प्राचार्य सीमा शर्मा ने सत्र पर्यंत विद्यार्थियों को किस तरह से परीक्षाओं की तैयारी करवा कर कमजोर बच्चों को भी प्रतिभाशाली बच्चों के लाइन में खड़ा किया गया जिसका उदाहरण हमारे बोर्ड परीक्षा का परीक्षा  परिणाम है सभी बच्चे अंग्रेजी माध्यम में होते हुए शानदार अंक हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।


कार्यक्रम को हिंदी विभाग अध्यक्ष निकिता कटारिया व अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष तृषा विश्वास ने भी संबोधित किया। 


समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक गण सीमा शर्मा सोनू सैनी निकिता कटारिया सोनम रावत राकेश सैनी सुरेश बगड़िया सुफियान को भी सम्मानित किया गया। 


अभिनंदन समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ माता-पिता एवं अभिभावकगण  को भी सम्मानित कियागया।


विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही जीनल पुत्री आनंद स्वरूप को संस्था संचालक अनिल शर्मा ने उच्च शिक्षा अपने खर्चे पर पढ़ाने की जिम्मेदारी ली शर्मा ने कहा कि मेरे दो पुत्रियां हैं अब से यह मेरे तीसरी पुत्री है।



संस्था संचालक अनिल शर्मा व्यप्राचार्य सीमा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।