Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विदेश जाने की चाहत में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या



गुढागौड़जी पुलिस का बड़ा खुलासा: 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार


गुढागौड़जी, 27 जनवरी 2026। पुलिस थाना गुढागौड़जी क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम गुड़ा में 70 वर्षीय सीता देवी का शव उनके घर के अंदर मिला था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत व वृताधिकारी महावीर सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर एफएसएल, एमओबी, एमआईयू टीम व डॉग स्क्वॉयड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। जांच के दौरान एक युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी प्रितम कुमार उर्फ लालू निवासी गुड़ा ने लूट के इरादे से घर में घुसना और पहचान हो जाने पर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं बताया गया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई में शामिल समस्त अधिकारियों व जवानों की भूमिका की सराहना की है।