Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बिजली बोर्ड AEN को सौंपा ज्ञापन




मुकुंदगढ़, 27 जनवरी 2026 । स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता (AEN) को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने नए कनेक्शन तथा पुराने खराब मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई।

ज्ञापन मुकुंदगढ़ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष शहजाद चोपदार, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, पार्षद प्रमोद पंचलगिया, अशोक बैरवाल, आरिफ भाटी, रमेश छिपी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरविंद चौबे, इकबाल कुरैशी, मुबारिक, शिवकुमार गनेड़ीवाल, सावरमल शर्मा, रामस्वरूप चेजारा, इनायत लुहार, सुमित जांगिड़, भवानी स्वामी, इमामुद्दीन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन देते हुए जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने की बात कही।