Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

 


संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में गूंजे भक्ति के स्वर


मुकुंदगढ़, 25 जनवरी 2026 । मुकुंदगढ़ मंडी लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर श्री राम मंदिर मंडी परिसर से 151 कलशों की भव्य यात्रा विधिवत मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ निकाली गई।

आयोजन समिति के मनोज पोरवाल ने बताया कि सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के सुंदर नाथ महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा रवाना की गई। कथा वाचक पंडित मदनलाल शास्त्री के आचार्यत्व में कथा के मुख्य यजमान निहाल सिंह डोटासरा सहपत्नीक रहे।

कलश यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर भजनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते चले। यात्रा मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पोरवाल, सुरेश शर्मा, राजेंद्र कुमावत, दिनेश जांगिड़, सरपंच विजेंद्र डोटासरा, रामनाथ बांगड़वा, मुकेश डोटासरा, कमलेश डोटासरा, महेंद्र दादरवाल, बजरंग लाल जांगिड़, गोविंद जांगिड़, रामस्वरूप जांगिड़, महेश डोटासरा, मुरारी लाल शर्मा, हरलाल बांगड़वा, पूर्णमल खिचड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।