शेखावाटी पोस्ट न्यूज
नवलगढ़ । कस्बे के सैनी छात्रावास में बुधवार को सैनी समाज संस्था की ओर से संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बेगराज सैनी की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मखन लाल सैनी ने की।
कार्यक्रम के दौरान स्व. बेगराज सैनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सैनी समाज एवं संस्था के विकास में उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण किया और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, पूर्व चेयरमैन जुगल किशोर सैनी, डॉ. श्रवण कुमार सैनी, डॉ. पूरणमल सैनी, सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी, संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार सैनी, सागरमल सैनी, पूर्व सरपंच रामनिवास सैनी, मुरली मनोहर चोबदार, युवा नेता बाबूलाल सैनी, एडवोकेट विकास सैनी, भंवरलाल सैनी, छोटेलाल नांगलिया, बंशीधर सैनी, रतनलाल कटारिया, पवन कुमार सैनी, सावरमल सैनी, मनीष कुमार सैनी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. पूरणमल सैनी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त
