शेखावाटी पोस्ट न्यूज
मुकुंदगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को मुकुंदगढ़ में विकास रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर के सामने पहुंची, जहां लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
नवलगढ़ विधानसभा की रथ यात्रा संयोजक मंजू सैनी ने प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। रथ पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया और सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित सुरेंद्र शर्मा, भास्कर दुलर, गोविंद शर्मा, घनश्याम शर्मा, पार्षद अजय सैनी, आबिद अली, प्रेम गुर्जर, लूणचंद चेजारा, राजेंद्र भार्गव, बनवारी लाल शर्मा, रामस्वरूप बियाला, राजकुमार सोनी, नरेंद्र योगी, संतोष शर्मा, मनीष शर्मा, रामकुमार सैनी, जाफर रंगरेज, अरशद अली, राकेश गुर्जर, गुमान गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद
