Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिनदहाड़े 30 लाख की चोरी का खुलासा, पिलानी पुलिस ने 24 घंटे में दो नकबजन दबोचे



पिलानी, 24 जनवरी 2026 । पुलिस थाना पिलानी की टीम ने दिनदहाड़े बंद मकान से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकद चोरी करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर नकबजनी की वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार 22 जनवरी 2026 को लक्ष्मी कॉलोनी, वार्ड नंबर 26 पिलानी निवासी सुभाष आलडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे राजगढ़ विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर, उनकी पत्नी दुकान पर और पुत्र स्कूल गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले और घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकद राशि चोरी हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्धों की पहचान की और गहन पूछताछ के बाद राकेश और विशाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में की गई।