झुंझुनूं, 24 जनवरी 2026 । गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में आयोजित होने वाली परेड में इस वर्ष एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा विभाग झुंझुनूं पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। इससे पूर्व सिविल डिफेंस के जवान परेड में शामिल नहीं होते थे।लेकिन इस बार उन्हें परेड में सम्मिलित किया गया है। परेड में सहभागिता को लेकर सिविल डिफेंस विभाग के जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम झुंझुनूं में परेड की तैयारियां लगातार जारी हैं।जहां सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अनुशासन,कदमताल और तालमेल के साथ अभ्यास कर रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि सिविल डिफेंस की सहभागिता से न केवल परेड की गरिमा बढ़ेगी।बल्कि नागरिक सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता भी बढ़ेगी। गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारी के दौरान आयुश,शशिकांत,महेंद्र सिंह फोगाट,फौजी कैलाश,अंकेश पोसाना,रोहित कुमार सहित अनेक उपस्थित रहे।
