Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साइबर अपराध मामले में दो खाताधारक गिरफ्तार



गोठड़ा ( नवलगढ़ ), 25 जनवरी 2026 । पुलिस थाना गोठड़ा ने साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी पुलिस थाना गोठड़ा धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बैंक द्वारा जारी संदिग्ध खातों की जांच की। जांच के दौरान खाताधारक योगेश व अमित मीणा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों से साइबर शिकायत के संबंध में गहन पूछताछ व जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश पुत्र नेकीराम जाट (20) निवासी मोहनवाड़ी, पुलिस थाना गोठड़ा तथा अमित मीणा पुत्र हरीराम मीणा (19) निवासी वार्ड नंबर 7 बारवा, पुलिस थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं शामिल हैं।

इस कार्रवाई में गठित टीम में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल किरन, मुकेश एवं शंकुतला शामिल रहे।