Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गुरू कृपा अकैडमी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन, 125 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

 


जयपुर से आए अधिवक्ता संजय महला बोले— आज के छात्र ही कल का सशक्त भारत

किशोरपुरा, 25 जनवरी I गुरू कृपा अकैडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति, उत्साह और संस्कारों से ओत-प्रोत भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासन में उत्कृष्ट  एवं प्रगति मैं प्रदर्शन करने वाले 125 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

 इसी कड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में निषित चौधरी,बबलू, को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता महेश बसावतिया ने की। उन्होंने गुरु कृपा अकैडमी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और गर्व स्पष्ट दिखाई दिया।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज लंबा, विजय ड़ारा, प्रदीप झाझड़िया, एडवोकेट नवीन सिंह, सूबेदार राम सिंह ड़ारा, सूबेदार नवीन सिंह ड़ारा, राजवीर सिंह कड़वासरा, कुरुड़ी राम ड़ारा, पंकज किरोड़ीवाल, संदीप ड़ारा, सुगन सिंह मीणा, जगदीश सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार द्वारा सुचारु रूप से किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया समय-समय पर दर्शकों का मनोरंजन व देशभक्ति के गीतों से  से सराहनीय संचालन किया