सांगासी ( नवलगढ़ ) । राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, सांगासी में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल करने वाली छात्रा ऋतु महरिया (पुत्री विकेश महरिया) विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के बाद ऋतु महरिया सहित अन्य सफल विद्यार्थियों की DJ की धुन पर पूरे पंचायत क्षेत्र में शानदार रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र सिंह रणवा, सुखवीर सिंह कुल्हरी, राजेश धाभाई घोड़ीवारा, रामपाल सिंह मेवानी, बुधराम महरिया, विकेश महरिया, मो. खालिद, श्रीमती सरला देवी, रोहिताश सिंह शेखावत, रमेश महरिया, अजय, सुनील तिलोटिया, अमर सिंह, श्री राम कुल्हरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कालेर व समस्त स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह दतुसलिया ने किया। समारोह ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और उत्साह का संदेश दिया।
